शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए अशोक टोण्डे को मिला छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए अशोक टोण्डे को मिला छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान।



लोरमी। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए विकास खंड लोरमी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला सेनगुड़ा के प्रधान पाठक अशोक कुमार टोण्डे को छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान माता राजमोहनी देवी भवन अंबिकापुर में आयोजित भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ का पहरेदार राष्ट्रीय साप्ताहिक अखबार एवं न्यूज़ चैनल द्वारा सम्मान पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर उन्हें शिक्षा जगत का प्रेरणादायक शख्सियत बताया।


कार्यक्रम में संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, सहित पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं,एक्ट्रेस,साहित्यकरों, गायकों, कवियों, कलाकारों तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामय उपस्थिति में अशोक कुमार टोण्डे को सम्मानित किया गया । शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका उल्लेखनीय योगदान शिक्षा के लिए प्रेरणास्रोत है।


अशोक कुमार टोण्डे ने इस सम्मान के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्यों को अधिक उत्साह के साथ जारी रखने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के आयोजक छत्तीसगढ़ का पहरेदार राष्ट्रीय समाचार पत्र एवं न्यूज चैनल के प्रधान संपादक राजेंद्र जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि— टोण्डे जी का शिक्षा के प्रति समर्पण,और बच्चों को उज्ज्वल भविष्य देने की उनकी निरंतर पहल अत्यंत प्रशंसनीय है। हमें गर्व है कि हम उन्हें यह सम्मान प्रदान कर रहे हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य और सतत् प्रगति की कामना करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने