वाटरशेड महोत्सव सोशल मीडिया प्रतियोगिता 2025-26, 4 श्रेष्ठ रील्स विजेता को 50-50 हजार व 50 प्रतिभाओं को मिलेंगे 01-01 हजार रूपए, यहां से करें रजिस्ट्रेशन।
मुंगेली। कृषि विभाग द्वारा जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन अंतर्गत जलग्रहण विकास कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाटरशेड महोत्सव सोशल मीडिया रील्स प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 31 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता अंतर्गत जल संरक्षण विषय पर 30 से 60 सेकंड का रील्स बनाना होगा।
कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करने पर आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ 04 रील्स को 50-50 हजार रुपए तथा 50 प्रतिभाओं को 01-01 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्रतिभागी इस अवधि में अपनी रील को विभाग द्वारा निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल या सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी पोर्टल लिंक https://wdcpmksy.dolr.gov.in/registerMahotsav पर पंजीयन कर सकते हैं। नियम और अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उप संचालक कृषि से सम्पर्क किया जा सकता है।

